हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    ASI Arrested: एएसआई 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    Jind News
    Jind News: एसीबी की गिरफ्त में रिश्वतखोर एएसआई।

    आरोपियों की गिरफ्तारी की एवज में मांगी थी रिश्वत

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। ASI Arrested Taking Bribe: शुक्रवार रात को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सदर थाना एएसआई महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। एसीबी टीम ने आरोपी महेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जींद सदर थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी पवन ने एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल को दी शिकायत में बताया कि दो मार्च की रात को वह, उसका भाई सागर और मजदूर प्रिंस खेत में सोए हुए थे। तभी बाइकों पर सवार होकर 8-9 लोग आए और उन पर हमला कर दिया। Jind News

    इसमें सागर और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर युवक उसके पास मौजूद 12 हजार 600 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। हमलावरों में एक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। उसके साथ बरसाना गांव का छोटा नामक युवक भी था। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

    एएसआई महेंद्र मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा था और आरोपियों की गिरफ्तारी की एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। पवन ने इसकी शिकायत करनाल एसीबी को दी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम को एएसआई महेंद्र को रिश्वत की राशि लेने के लिए मनोहरपुर के ही खेत में बुला लिया।

    रिश्वत की राशि लेते ही एसीबी ने किया गिरफ्तार | Jind News

    एसीबी की टीम पहले से ही खेत में छिपी थी। 15 हजार रुपए लेकर एएसआई महेंद्र सिंह जैसे ही वहां से निकलने लगा तो एसीबी ने उसे पकड़ लिया। हाथ धुलवाए जाने पर उसके हाथों का रंग लाल हो गया। आरोपी के पास से एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली।

    यह भी पढ़ें:– जीडीए का लक्ष्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं में कमी लाना है: मानवेन्द्र सिंह 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here