हमसे जुड़े

Follow us

20.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रजतवीर के बाद...

    रजतवीर के बाद उसकी मां ने भी की आत्महत्या

    Case Making, Pressure Cooker Bomb, RajatVeer, Mothers, Suicide, Patiala

    पटियाला में प्रैशर कूकर बम बनाने का मामला

    पटियाला (खुशवीर तूर)। पटियाला के दर्शन नगर कालोनी में बम बनाने के मामले में रजतवीर द्वारा खुदकशी करने के बाद बीती देर रात को उसकी मां ने भी पंखे से लटक कर खुदकशी कर ली।

    रजतवीर का पिता हरप्रीत सिंह पहले ही इस मामले में पुलिस हिरासत में है। जानकारी अनुसार मृतक रजतवीर की मां किरनजोत कौर पत्नी हरप्रीत सिंह अपने रिशतेदारों के साथ कमरे में सोई हुई थी।

    रात को करीब 11:30 बजे किरनजीत कौर ने बाथरूम जाने को कहा, जब वह काफी समय तक कमरेर में वापिस नहीं आई तो रिश्तेदारों ने दूसरे कमरे में जाकर उसे देखा तो वह पंखे ले लटक रही थी। किरनजीत ने बैड पर टेबल रख कर पंखे से अपनी चुनरी बांध कर खुदकशी की। परिवार के नजदीकियों ने बताया कि उसे रात को राजिन्द्र अस्पताल में लिजाया गया, यहां उसका पोस्टमार्टम किया गया।

    परिवार में दो मौत होने के बाद अब घर में सिर्फ लड़की अनमोल व उसका पिता हरप्रीत सिंह ही बचे हैं। थाना सदर के इंस्पेक्टर जसविन्द्र सिंह टिवाना ने बताया कि लड़की के बयानों के आधार पर 174 अधीन कार्रवाई की गई है। आज किरनजीत कौर का संस्कार कर दिया गया है। वर्णनीय है कि किरनजीत कौर पॉवरकाम में मुलाजिम थी और अच्छी पढ़ी-लिखी महिला थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।