हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Khizrabad: राजेश सपरा सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार भाजपा के जिला अध्यक्ष बने

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: राजेश सपरा सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार भाजपा के जिला अध्यक्ष बने

    भाजपा जिला यमुनानगर के जिला अध्यक्ष का पुन: दायित्व देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व आभार – भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा

    खिजराबाद (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Khizrabad News: कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ,भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला चुनाव अधिकारी बंतो कटारिया,रोजीमलिक आंनद, सुरेन्द्र बनकट ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा द्वारा अपने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए आज पूरे हरियाणा में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई।इसी कड़ी के अंतर्गत जिला यमुनानगर से लगातार तीसरी बार राजेश सपरा को भाजपा का जिला अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली द्वारा नियुक्त किया गया उनकी नियुक्ति का पत्र प्रदेश चुनाव अधिकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता द्वारा जारी किया गया। Yamunanagar News

    लगातार तीसरी बार भाजपा का जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि लगातार तीसरी बार भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा जिला यमुनानगर के सभी वरिष्ठ नेताओं ,मंत्री विधायक, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का ,हार्दिक धन्यवाद करते हैं जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि संगठन को मजबूरी देने के लिए वह लगातार कार्य करते रहे हैं और पार्टी ने जो भरोसा दिखाया है उसे पर पूरा खरा उतरेंगे और जिला यमुनानगर में भाजपा को पहले से भी अधिक और ज्यादा मजबूत करने का कार्य पूरी जी जान लगाकर करेंगे वह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों को साथ लेकर चलेंगे। Yamunanagar News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी,पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व मेयर मदन चौहान,पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व डायरेक्टर बंतो कटारिया, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन रमेश कुमार ठसका, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती संगीता सिंघल, नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा सढोरा, नगरपालिका चेयरमैन रजनीश मैहता

    रादौर सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश सपरा अपने जिले में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे एवं जनहित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में भाजपा संगठन नए आयाम स्थापित करे और समाज के प्रति आपकी सेवा और योगदान निरंतर बढ़ता रहे, इसी शुभकामना के साथ हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Ambala Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here