हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश Telangana Wea...

    Telangana Weather: 30 मिनट के कुदरत के कहर में सब कुछ खत्म!

    Telangana Weather
    Telangana Weather: 30 मिनट के कुदरत के कहर में सब कुछ खत्म!

    बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि, फसलों पर बनकर टूटी कहर

    हैदराबाद। तेलंगाना में बेमौसम बारिश, तेज हवाएं व ओलावृष्टि किसानों की फसलों पर कहर बनकर टूटी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। पीड़ित किसानों ने अपनी खराब फसलों के मुआवजे के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दिनों में उत्तरी तेलंगाना के जिलों में भारी ओलावृष्टि से धान, मक्का और आम की तैयार फसलें खाक में मिल गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले, कई जिलें सिंचाई के पानी की कमी के चलते और भूजल स्तर में गिरावट के कारण फसलें सूख रही थीं। लेकिन अब बेमौसम बारिश ने किसानों की बची हुई फसलों को भी बर्बाद कर दिया। Telangana Weather

    बिजली चमकने के साथ आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। उनकी खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। कुछ जिलों में ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी। कई जिलों में तेज हवाओं के कारण आम के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए हैं। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है, फसल लगभग पूरी तरह तैयार थी। कुछ स्थानों पर मार्केट यार्ड में बिक्री के लिए रखा धान भी बेमौसम बारिश में भीग गया। तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

    30 मिनट की ओलावृष्टि में सब कुछ खत्म हो गया | Telangana Weather

    संगारेड्डी के मार्केट यार्ड में रखे धान और मक्के के सैकड़ों बोरे बारिश में भीग गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। जिले में भारी बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं भी चलीं। कामारेड्डी जिले में बेमौसम बारिश के कारण मक्के की फसलें जलमग्न हो गईं। एक किसान ने बताया कि 30 मिनट की ओलावृष्टि में उसका सब कुछ खत्म हो गया। प्रभावित किसानों ने सरकार से नुकसान की भरपाई कर उनकी मदद करने की अपील की है। मुख्य सचिव ए. शांति कुमारी ने उत्तरी तेलंगाना में ओलावृष्टि के बाद स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन को और अधिक बारिश के पूवार्नुमान के मद्देनजर सतर्क रहने और लोगों तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया। Telangana News

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने उत्तरी तेलंगाना जिलों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुमुराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जंगाओं जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। Telangana Weather