हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें पाकिस्तान में...

    पाकिस्तान में घुसने की फिराक में थे 16 आतंकी, ढेर

    Pakistan News
    पाकिस्तान में घुसने की फिराक में थे 16 आतंकी, ढेर

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने पाक-अफगान बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 16 आतंकवादियों को मार गिराया है। सोमवार को पाकिस्तान ने एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इस्लामाबाद-काबुल रिश्तों को सामान्य बनाने की कोशिशें दोनों तरफ से की जा रही हैं। Pakistan News

    इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, खुफिया जानकारी से पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के गुलाम खान कल्ले इलाके के पास आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला। यहां अफगानिस्तान के आतंकवादी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की कोशिश नाकाम कर दी और कई घुसपैठियों को मार गिराया। आईएसपीआर के बयान में कहा गया कि तीव्र गोलीबारी के बाद, सभी 16 आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह मुठभेड़ कूटनीतिक संबंधों और अन्य मोर्चों के जरिए दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिशों के लिए एक झटका है।

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कुछ दिन पहले ही युद्धविराम के साथ 26 दिनों के बंद के बाद पाक-अफगान तोरखम सीमा को फिर से खोल दिया। दोनों देशों ने लगातार उच्च-स्तरीय बातचीत के माध्यम से संबंधों को फिर से बेहतर करने के लिए राजनयिक चैनलों को भी सक्रिय किया। Pakistan News

    नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के खिलाफ बुलडोजर एक्शन