हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश Rajasthan Wea...

    Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जल्दी बदलेगा मौसम, दिखेंगे गर्मी के भयंकर तेवर

    Rajasthan Weather Update

    हवाएं चलने व बादल छाने का पूर्वानुमान | Rajasthan Weather Update

    हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। मार्च माह के अंतिम दिनों में गर्मी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह के समय महसूस की जा रही सर्दी अब न के बराबर है। प्रदेश के बाड़मेर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया है। बाड़मेर, जोधपुर, जालोर व आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज होने के साथ चली हीटवेव ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। Rajasthan Weather Update

    हनुमानगढ़ जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने मंगलवार को राजस्थान मौसम अपडेट जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री (सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर) दर्ज किया गया है। Rajasthan News

    26-27 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने, आंशिक बादल छाए रहने व 26-28 मार्च को तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। Rajasthan Weather Update

    Delhi Budget 2025: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बजट को लेकर किया ये बड़ा ऐलान!