हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल Hardik Pandya...

    Hardik Pandya fined: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना, आईपीएल में पहली बार लगा ऐसी गलती के लिए जुर्माना

    Hardik Pandya News
    Hardik Pandya fined: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना, आईपीएल में पहली बार लगा इस ऐसी गलती के लिए जुर्माना

    Hardik Pandya fined: अहमदाबाद। शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इडियंस के बीच हुए आईपीएल मैच (Indian Premier League 2025) के दौरान हार्दिक पांड्या प धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुंबई के गेंदबाज निर्धारित समय में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 ओवर नहीं फेंक पाए थे। इसलिए कप्तान पर ये जुर्माना लगाया गया है। Hardik Pandya News

    इससे पहले हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ओवर-रेट के चलते इस सीजन में एक मैच का निलंबन झेलना पड़ा था। वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे। 5 बार की चैंपियन टीम उनकी अनुपस्थिति में संघर्ष करती रही, सीएसके के खिलाफ अच्छा स्कोर बनाने में सफल नहीं हुई और मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2025 में यह पहली बार है जब किसी कप्तान पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। Mumbai Indians Captain

    वहीं, मैच में मुंबई इंडियंस को शनिवार को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस पर 36 रनों की शानदार जीत हासिल की। टाइटंस ने पूरी टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया और आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की। Hardik Pandya News

    GT vs MI IPL 2025: पांड्या पर भारी पड़ी गिल फाॅर्स, मुंबई इंडियंस को दी इतने रनों से पटखनी