हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home सरसा Fire: आगजनी स...

    Fire: आगजनी से घिरा बिजली पोल, पोल पर लगे मीटर जले

    Sirsa News
    Sirsa News: आग लगने से बिजली के पोल पर लगे मीटर जलते हुए।

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: वार्ड नंबर 21 के नोहरिया बाजार की गली बावड़ी वाली के नुक्कड़ पर लगे बिजली के पोल पर बीते सोमवार देर रात आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी अनुसार सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे गली बावड़ी वाली के नुक्कड़ पर लगे बिजली के पोल पर लगी तारों एवं बिजली के मीटरों में आग लग गई जिससे ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी।

    इस दौरान बाजार के लोगों ने देर रात पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी को मामले की सूचना दी जिस पर उन्होंने फौरन बिजली निगम के एसडीओ रमेश कुमार को बिजली के पोल पर आग लगने व तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाने का आग्रह किया। इस पर निगम के एसडीओ ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई और अपने कर्मचारियों को मौके पर भेजा। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने बिजली पोल पर लगे सभी मीटरों, केबल तारों, फ्लेक्स व बिजली की तारों को अपनी चपेट में ले लिया। Sirsa News

    फायर ब्रिगेड एवं डायल-112 की टीम भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास आरंभ किए। देर रात बिजली निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। जिन बिजली मीटरों के जलने के कारण घरों की लाइट गई थी, उनकी बिजली आपूर्ति मंगलवार आरंभ करवाई गई। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– सड़क पर स्टंट करने के तीन आरोपी काबू, तीन कार भी बरामद