हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जाखल गांव की ...

    जाखल गांव की बाजीगर बस्ती स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं बहाल की

    Fatehabad News
    Jakhal News: जाखल गांव की बाजीगर बस्ती स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं बहाल की

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल गांव की बाजीगर बस्ती स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं को बहाल कर दिया है। मंगलवार को यहां पर स्वास्थ्य कर्मचारी के तौर पर आशा वर्कर एवं स्टाफ ने गर्भवती महिलाओं की जांच पड़ताल करते हुए उनको दवाई भी प्रदान की। सीएचओ कर्मजीत कौर ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र की जगह पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन बीते कुछ दिन पहले यहां पर कब्जा धारी द्वारा उनके स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था और जगह पर कब्जा अभी भी जारी है। Fatehabad News

    उक्त लोगों द्वारा की गई इस कार्रवाई के चलते बीते तीन दिन पहले उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगाकर इसकी चाबियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर राजेश क्रांति को सौंप दी थी एवं उन्हें इस मामले से अवगत करवाते हुए साफ तौर पर कहा था कि जब तक यह मामला नहीं सुलझता वह यहां पर सेवाएं नहीं देंगे। लेकिन इसके बाद आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर राजेश क्रांति ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। Fatehabad News

    ऐसे में उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाएं जारी रखने की दिशा निर्देश जारी किए। जिसपर उन्होंने यहां पर अपनी सेवाएं आज फिर से शुरू कर दी हैं। लेकिन वहीं उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र की पिछली जगह पर पशुओं का तबेला बनाकर कब्जा कर रखा है। यहां तक की अब उन्होंने इस जगह पर लकड़ी के खंबे बनाकर उस जगह को अपने अधीन भी करने का प्रयास कर लिया है। लेकिन इस मामले में जिला प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन वह कब्जा धारी की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर अभी भी भयभीत हैं। Fatehabad News

    उप स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया था और इसकी शिकायत पुलिस थाना में भी दे दी गई थी। फिलहाल उप स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कुछ भी गलत व्यवहार किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
                                                                                               -डॉक्टर राजेश क्रांति एसएमओ जाखल

    यह भी पढ़ें:– Sugarcane Juice Side Effects: क्या गन्ने के रस के भी होते हैं नुकसान! जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?