हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पत्नी के हत्य...

    पत्नी के हत्यारोपी ने थाने मे पहुंचकर किया सरेंडर

    Kaithal News
    Kaithal News: एक आढ़ती ने दूसरे आढ़ती के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से निकाले 10 लाख रुपए

    पत्नी को सिर में गुदाली मार की थी हत्या, पुलिस ने रूकवाया दाह संस्कार

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra Crime News: जिले के बाबैन क्षेत्र के गांव जालखेड़ी मे पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने अपनी 58 साल की पत्नी बाला देवी के सिर में गुदाली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी शव का दाह संस्कार करके सबूत मिटाने की कोशिश में था। मृतका की बहू रूबी के मुताबिक वह 5 अप्रैल सुबह करीब 10 बजे गोबर डालने बाहर गई थी।

    तभी अपनी सास बाला देवी की चीख सुन दौडकर अंदर पहुंची। यहां उसकी सास की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। उसके ससुर शिवचरण ने गुदाली मारकर उसकी सास की हत्या कर दी थी। आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए करीब 2 घंटे बाद ही दाह-संस्कार की तैयारी कर दी।

    पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम | Kurukshetra News

    वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच में हत्या का खुलासा हो हुआ। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बहू के बयान पर थाना बाबैन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 6 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना बाबैन के एसएचओ प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

    पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया है। आरोपी ने कबूल किया कि पत्नी के साथ उसकी हर रोज विवाद होता था। 5 अप्रैल को उसे ज्यादा गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी के सिर में गुदाली मार दी। आरोपी ने रविवार देर शाम खुद सरेंडर कर दिया था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करना है। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– Shamshan Ghat : एक श्मशान ऐसा भी! जहां लोग सुबह-शाम परिवार के साथ आते हैं घूमने