हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    Ambedkar Jayanti 2025: ‘बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने से मजबूत होगा भाईचारा’

    Hanumangarh News
    'बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने से मजबूत होगा भाईचारा'

    Ambedkar Jayanti 2025: हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल हनुमानगढ़ टाउन की ओर से सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचन्द, भाजपा नेता अमित सहू, महंगासिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर ने संविधान के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था देकर देश के नागरिकों को समान अवसर एवं समान अधिकार प्रदान किए। उनकी ओर से लिखे गए संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। Hanumangarh News

    डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित | Hanumangarh News

    भारत के संविधान की रचना करते हुए बाबा साहेब ने जिस तरह से शोषित और पिछड़े व्यक्ति को भी समानता का अधिकार दिया, उसी का नतीजा है कि आज भारत की पहचान पूरे विश्व में सर्वाधिक लोकतांत्रिक अधिकारों वाले राष्ट्र के रूप में होती है। बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने से समाज में आपसी सद्भावना व भाईचारा मजबूत होगा।

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचन्द ने कहा कि हिन्दुस्तान के इतिहास में बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस राष्ट्र को मजबूत बनाने के कार्य में जुटा हुआ है। बाबा साहेब की सोच को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है। अगर किसी ने बाबा साहेब को मान-सम्मान दिया है तो वह भाजपा का कार्यकर्ता है। इस देश के अन्दर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार ने पथ तीर्थ को आगे बढ़ाने का काम किया है। Hanumangarh News

    सामाजिक क्रांति के प्रतीक थे बाबा साहेब : दादरी