हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Pehowa: नशे क...

    Pehowa: नशे के लिए मांगे पैसे नहीं देने पर भाई की हत्या की

    Bhiwani News
    सांकेतिक फोटो

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद थाना क्षेत्र के गांव जखवाला में नशे के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि आरोपी फरार है। मंगलवार को हुई इस घटना में आरोपी गुरमेल सिंह ने शराब के लिए अपने बड़े भाई गुरनाम सिंह से पैसे मांगे थे। Kurukshetra

    जब गुरनाम ने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर गुरमेल ने मकान की छत से ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। उस समय गुरनाम गली से गुजर रहा था। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद से ही आरोपी गुरमेल सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Kurukshetra

    यह भी पढ़ें:– Stray Animals News: सड़कों व गलियों में दुर्घटनाओं का कारण बने बेसहारा पशु