हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रालोद जिलाध्य...

    रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख की वालिदा का इंतेक़ाल, शोक

    Kairana News
    Kairana News: रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख की वालिदा का इंतेक़ाल, शोक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख की माँ सईदन(82) का वृद्धावस्था के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्र के गांव बराला निवासी वाजिद प्रमुख की माता सईदन का विगत गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे इंतेक़ाल हो गया। वह 82 वर्ष की थी। बाद में उनके पार्थिव शरीर को गमगीन माहौल में गांव के निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। Kairana News

    रालोद जिलाध्यक्ष की माता के देहावसान की सूचना पर गांव तथा आसपास के इलाके में शोक व्याप्त हो गया। गांव बराला स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शुक्रवार को विधानमंडल दल नेता एवं बुढ़ाना से रालोद विधायक राजपाल बालियान, थानाभवन विधायक अशरफ अली ख़ान, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, पूर्व विधायक नूरसलीम राणा, युवा जिलाध्यक्ष विक्रांत निर्वाल, रालोद प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, रालोद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विक्रांत जावला,

    पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, भाजपा नेता अनिल चौहान, विजय मलिक उर्फ पप्पू, पूर्व जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ़्फ़ार, पूर्व कैराना चेयरमैन राशिद अली, बनत चेयरमैन धर्मवीर सिंह, रालोद नेता चौ. इस्लाम, जिला पंचायत सदस्य रंधावा मलिक, इंतज़ार अहमद, वीरसिंह मलिक, भाकियू प्रदेश महासचिव कपिल खटियान, किसान मजदूर संगठन अध्यक्ष कुलदीप पवांर, अजीत निर्वाल, उमरदीन मंसूरी, विकास धीमान, गुरजीत सिंह बेदी, सरदार गुलाब सिंह, चेयरमैन राजीव शास्त्री आदि ने रालोद जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– एसडीएम ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण, डाक्टर समेत चार कर्मचारी मिले ड्यूटी से नदारद