हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रालोद जिलाध्य...

    रालोद जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

    Kairana News
    Kairana News: रालोद जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। शनिवार को उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार अपने काफिले के साथ में क्षेत्र के गांव बराला में पहुंचे। जहां पर उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जीवन में माता का स्थान सर्वोच्च होता है, जिसका मनुष्य के पास कोई विकल्प नही होता। Kairana News

    दुःख की घड़ी में वह शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़े है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। विदित रहे कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख की माता सईदन का 82 वर्ष की आयु में विगत गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था। शनिवार को कैराना नपा के पूर्व चेयरमैन हाजी अनवर हसन, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शामली जिलाध्यक्ष उमरदीन मंसूरी, विकास धीमान, मनीष निर्वाल, सनोज चौधरी, गुडविल प्रधान, अरविंद झाल, नसीम अहमद एडवोकेट, अमित जैन, अंकित गोयल आदि ने भी रालोद जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– बच्चा बेचने का मामला: महिला डॉक्टर गिरफ्तार