हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश JEE Mains Res...

    JEE Mains Result 2025: जेई मेंस परीक्षा परिणाम में सरसा के युग नारंग ने ऐसे हासिल किये 99.52 प्रतिशत अंक  

    JEE Mains Result 2025
    JEE Mains Result 2025: जेई मेंस परीक्षा परिणाम में सरसा के युग नारंग ने ऐसे हासिल किये 99.52 प्रतिशत अंक  

    सोशल मीडिया से दूरी बनी सफलता का मूल मंत्र

    JEE Mains Exam Result 2025: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जेई मेंस का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। उपरोक्त परीक्षा को पास करने वाले युवाओं से यह सामने आया है कि किताबें पढ़ना और सोशल मीडिया से दूरी बनाना मानो सफलता की गारंटी है। वहीं बेहतर अंक प्राप्त करने वाले युवाओं की माने तो आज के समय शिक्षकों का प्रोत्साहित करना, उनके लिए सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला रहा है। शहर की डीसी कॉलोनी में सैंट्रल स्कूल के पास रहने वाले युग नारंग ने जेई मेंस में 99.52 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। युग नारंग ने बताया कि राम कॉलोनी स्थित रंजन क्लोसेज में उसने जेई मेंस की तैयारी की है। शिक्षकों का सहयोग उसके लिए सबसे ज्यादा कारगर साबित हुआ है। JEE Mains Result 2025

    Changes School Timings: स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे से लगा करेंगे स्कूल और इस समय होगी छुट्टी

    पढ़ाई के लिए मन को एकाग्र करना जरूरी | JEE Mains Result 2025

    रिया सिंगला ने 98.97 प्रतिशत व पारस ने 98.32 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों ने कहा कि पढ़ने के लिए मन को एकाग्र करना जरूरी होता है। आज के समय में युवा सोशल मीडिया पर ज्यादा रहते है। सोशल मीडिया से दूरी बनाना जरूरी है। हम पहले अपने लक्ष्य पर फोक्स करना चाहिए। तभी हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि छह से सात घंटे तक पढ़ाई करना जरूरी होता है। बस पढ़ाई करते समय हमारा मन पढ़ाई में होना चाहिए। दबाव व मजबूरी में कोई पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा तन्मय ने 97.54 प्रतिशत व यासना ने 94.24 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। JEE Mains Result 2025

    JEE Main Result 2025 Update: कुल 27 स्टूडेंट्स, 11 ने किया जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई