हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Fire: जुलाना ...

    Fire: जुलाना में कार में अचानक लगी आग

    Jind News
    Julana News: जुलाना में गाड़ी में लगी हुई आग।

    चालक ने भाग कर बचाई जान, सूचना के 30 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

    जुलाना (सच कहूँ/ करमवीर सिंह)। Julana News: जुलाना में जींद रोहतक मार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास एक कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी से धुआं उठता देख चालक ने गाड़ी से भाग कर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड सूचना के तीस मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। Jind News

    रोहतक के एमजी मोटर्स के मैनेजर कपिल चावला ने बताया कि वह अपनी डस्टर गाड़ी में सवार होकर जींद की ओर जा रहा था। जब वह जुलाना के शनिदेव मंदिर के पास पहुृंचा तो गाड़ी से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया तो गाड़ी से वह नीचे उतर गया और अचानक गाड़ी में भयंकर आग लग गई।

    5 किलोमीटर का सफर तय करने में लग गई 30 मिनट | Jind News

    गाड़ी के चालक कपिल चावला ने कहा कि गाड़ी में लगभग सवा 12 बजे आग लगी थी। आग लगने की सूचना डायल 112 को दी गई लेकिन सूचना के 30 मिनट बाद गाड़ी का पहुंचना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। महज 5 किलोमीटर की दूरी का सफर तय करने में 30 मिनट का समय लग गया।

    यह भी पढ़ें:– उजैफा को आठ घंटे की रिमांड पर लेकर आई पुलिस, तमंचा बरामद