हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Haryana Weath...

    Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

    Haryana Weather
    Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

    Haryana Weather: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भीषण गर्मी ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को जिले का तापमान 43.1 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया जो कि पिछले एक दशक में अप्रैल मास का सबसे अधिक गर्म दिन है। शहर की सड़कें दोपहर में वीरान दिखाई दे रही हैं। दिहाड़ी मजदूरों के लिए काम करना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने सरसा सहित 7 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के हरियाणा के 9 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 29 अप्रैल तक गर्मी अपना असर दिखाएगी और तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को परेशान करेगी। वहीं, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार आगामी 29 अप्रैल के दौरान हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क व गर्म रहने की संभावना है।
    आंशिक बादल छाने की संभावना

    आगामी 27 अप्रैल को हवा में बदलाव के कारण आगामी 28 व 29 अप्रैल को फिर से आंशिक बादल व पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम गर्म रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना के कारण इस दौरान बीच-बीच में गर्म धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन आगामी 30 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा आज से 9 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 13 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। प्रदेश के सरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल के लिए यलो अलर्ट है। आगामी 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश के 16 जिलों सरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद में यलो अलर्ट रहेगा। वहीं 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल को ग्रीन जोन में रखा है। गर्मी के कारण पशु-पक्षी बेहाल: भीषण गर्मी का असर पशु पक्षियों पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी के कारण परिदों का हाल बेहाल है तथा वे पानी की तलाश में इधर उधर भटकते रहते हैं । पशु भी गर्मी से बचने के लिए संकरी गलियों में बैठे रहते हैं। प्रकृति प्रेमी पक्षियों के लिए जगह जगह सकोरे तथा पशुओं के लिए पानी की टेकियां इत्यादि रखकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। Haryana Weather