हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सीएम केजरीवाल...

    सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे कपिल मिश्रा को रोका

    Kapil Mishra, Stopped, Meet, CM, Arvind Kejriwal, AAP

    नई दिल्ली: बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा को सीएम हाउस के गेट पर रोक दिया गया है। मिश्रा सीएम हाउस में होने वाले जनता दरबार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मिश्रा और उनके सर्मथकों ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की।

    कपिल मिश्रा पहले ही ट्वीट कर यह घोषणा कर दी थी कि वह अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह जनता दरबार में जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता दरबार में संतोष कोली की मां के साथ जाएंगे और केजरीवाल को उन्हीं की लिखी किताब ‘स्वराज’ की कॉपी भेंट करेंगे।

    सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत

    अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के खिलाफ करप्शन के कई आरोप लगा चुके कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मिश्रा को खतरे का आकलन किया और यह फैसला किया गया कि उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।