हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Pahalgam Terr...

    Pahalgam Terror Attack: दुल्हनों के हाथों में लगी मेहंदी का रंग अभी तक पूरा छूटा भी नहीं… पीहर भेजने का आदेश

    Pahalgam Terror Attack
    Pahalgam Terror Attack: दुल्हनों के हाथों में लगी मेहंदी का रंग अभी तक पूरा छूटा भी नहीं... पीहर भेजने का आदेश

    जैसलमेर (सच कहूँ न्यूज)। Pahalgam Terror Attack: केन्द्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर स्वदेश जाने के आदेश के बाद पाकिस्तान में परवान चढ़ी जैसलमेर के दो युवकों के निकाह भी अब आदेशों की भेंट चढ़ गया है। वर्ष 2023 में पाकिस्तान में हुए प्रेम विवाह के बाद हाल ही में दोनों पाकिस्तान की दुल्हनों सचुल एवं करमा खातून को गत 11 अप्रैल को जैसलमेर अपने ससुराल आने के बाद अब 13 दिन बाद ही उनको वापस पाकिस्तान मजबूरी में लौटना पड़ रहा है। इस आदेश के बाद दोनों दुल्हनों के सपने चकनाचूर हो गए हैं।

    दुल्हनों के हाथों में लगी मेहंदी का रंग अभी तक पूरा छूटा भी नहीं है कि उनको पीहर भेजने के आदेश आ गए हैं। इसके बाद घर में खुशियों की जगह उदासी का माहौल है। इधर, ये खबर सुनकर एक दुल्हन के पति की तबीयत बिगड़ गई। उसका जोधपुर में इलाज चल रहा है। Pahalgam Terror Attack

    उल्लेखनीय है कि जैसलमेर के देवीकोट के रहने वाले चचेरे भाई सालेह मोहम्मद और मुश्ताक अली जुलाई, 2023 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले में अपनी बुआ से मिलने गए थे। वहां उनको करम खातून (21) और सचुल (22) नामक युवतियों से प्यार हो गया।

    परिवारों की रजामंदी के बाद दोनों का निकाह अगस्त 2023 में करवा दिया गया। निकाह के बाद दोनों दुल्हनों को भारत का वीजा नहीं मिल सका। इस बीच दोनों दूल्हे अपनी दुल्हनों को छोड़कर सितंबर 2023 में भारत लौट आए और वीजा मिलने पर दुल्हनों के ससुराल आने का इंतजार करने लगे।

    करीब डेढ़ साल के इंतजार के बाद दोनों दुल्हनों को आखिरकार अप्रैल 2025 में भारत सरकार ने वीजा जारी किया। दोनों 11 अप्रैल को जैसलमेर आईं और परिवार के साथ रहने लगी। 10 दिन बाद (22 अप्रैल) ही पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी कर दिया।

    दुल्हन के ससुर हाजी अब्दुल्ला ने बताया कि दोनों दुल्हनों के भारत आने के बाद उन्होंने दीर्घ अवधि वीजा का आवेदन कर दिया था, लेकिन सरकार का आदेश आने के बाद से पुलिस प्रशासन उन पर दवाब डाल रहा है कि वे इन दोनों को वापस पाकिस्तान भेजें। Pahalgam Terror Attack

    यह भी पढ़ें:– Bharat Shiksha Expo 2025: भारत शिक्षा एक्सपो, भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शक मंच: डॉ. एच. चतुर्वेदी