हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा होटल पर तोड़फो...

    होटल पर तोड़फोड़ मामले में पांच बदमाश काबू, तीन का आपराधिक रिकॉर्ड

    Fatehabad
    Bhuna News: राज पैलेस एंड फैमिली रेस्टोरेंट में हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करके गाड़ी में बिठाती पुलिस

    भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: फतेहाबाद रोड स्थित राज पैलेस एंड फैमिली रेस्टोरेंट में सोमवार रात हुए हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को भूना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, एएसआई भूपेंद्र सिंह, गोबिंद सहित टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश दी। पकड़े गए बदमाशों में सुशील जांडली खुर्द, दीपक धारसूल, सुमित जांडली खुर्द, कुलविंदर उर्फ कालू भूना और शैलेंद्र जांडली खुर्द शामिल हैं। इनमें से तीन पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। Fatehabad

    पुलिस पूछताछ और शुरूआती जांच में रेस्टोरेंट में फायरिंग और लूट की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि होटल संचालक बिंटू गुणपाल बार-बार दो राउंड फायरिंग और काउंटर से 9000 लूटने की बात कह रहा है। वह इस समय अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। हमले में घायल सोनू भूथनकला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। Fatehabad

    बिंटू ने बताया कि सोमवार रात दो युवक बाइक पर आए और आठ लोगों का खाना आॅर्डर किया। उसने स्टाफ के घर चले जाने की बात कही। कुछ देर बाद स्विफ्ट कार में कुछ लोग आए और होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुल्हाड़ी से उसके दाहिने हाथ पर हमला किया। सोनू ने बचाव किया तो उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। हमलावरों की संख्या करीब आठ थी। उन्होंने होटल का सामान तोड़ा और बाहर दो राउंड फायरिंग की। जाते समय काउंटर से 9000 रुपये निकाल लिए। Fatehabad

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। बुधवार को आरोपी बस स्टैंड पर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। Fatehabad

    डीएसपी संजय कुमार बिश्नोई ने बताया कि भूना पुलिस की तत्परता से 48 घंटे में आरोपियों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन की आपराधिक पृष्ठभूमि है। इनके गैंगवार से जुड़े होने की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें:– फतेहाबाद पुलिस की नई पहल: आमजन की सुविधा के लिए रात्रिकालीन व्यवस्था सुदृढ़