हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रोटावेटर की च...

    रोटावेटर की चपेट में आकर किशोर की दर्दनाक मौत, कोहराम

    Kairana News
    Kairana News: रोटावेटर की चपेट में आकर किशोर की दर्दनाक मौत, कोहराम

    जुताई करने के लिए खेत पर गए चाचा के साथ गया था किशोर

    • अचानक झटका लगने से ट्रैक्टर से नीचे गिरने पर हुआ ह्रदय विदारक हादसा, परिजनों ने गमगीन माहौल में किया मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: रोटावेटर की चपेट में आकर एक 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। किशोर जुताई करने के लिए खेत पर गए अपने चाचा के साथ गया था। ट्रैक्टर पर बैठा किशोर अचानक झटका लगने से नीचे आ गिरा और हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक किशोर के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। Kairana News

    शुक्रवार प्रातः करीब छह बजे कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द निवासी बिलाल का 13 वर्षीय पुत्र उस्मान रोटावेटर से जुताई करने के लिए गए अपने चाचा मुबीन के साथ में खेत पर गया था। उस्मान ट्रैक्टर पर बैठा था, जबकि मुबीन रोटावेटर से खेत जोत रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक झटका लगने से ट्रैक्टर पर बैठा उस्मान नीचे आ गिरा और रोटावेटर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। Kairana News

    घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषि कर दिया। किशोर की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में किशोर के शव को निकट स्थित कब्रिस्तान में गमगीन माहौल के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक उस्मान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें:– खेत में तेंदुआ दिखने से दहशत, विभाग ने चलाया सर्च आप्रेशन