हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More

    Ghaziabad: आरक्षी सौरभ मौत मामले में गाजियाबाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता!

    New Delhi News
    सांकेतिक फोटो

    पुलिस पर हमला करने वाले 9 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 14 गिरफ्तार

    गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस दल पर पथराव और गोलीबारी करने वालों के विरुद्ध गाजियाबाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को पुलिस ने 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस प्रकरण में अब तक कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। Ghaziabad News

    यह घटना 25 मई की रात लगभग 11 बजे की है, जब नोएडा कमिश्नरेट के थाना फेस-3 से उपनिरीक्षक सचिन राठी अपनी टीम के साथ वांछित अपराधी कादिर पुत्र खुर्शेद उर्फ खुर्शीद की तलाश में ग्राम नाहल (थाना मसूरी क्षेत्र) पहुँचे थे। जैसे ही पुलिस टीम ने कादिर को पकड़ने का प्रयास किया, तभी वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई और अचानक पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी गई। इस हिंसक हमले में कांस्टेबल सौरभ के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल सोनित भी चोटिल हुए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर अभियुक्तों की धरपकड़ शुरू कर दी।

    प्रथम चरण में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    प्रथम चरण में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद, मसूरी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 8 और व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं: | Ghaziabad News

    जावेद पुत्र शमशाद

    मुरसलीन पुत्र चांद

    इनाम पुत्र शमशाद

    महताब पुत्र बहाव

    मेहराज पुत्र जमशेद

    जावेद पुत्र अब्बास

    हसीन पुत्र युनुस

    मुरसलीम पुत्र हसरत

    इनके अतिरिक्त अब्दुल रहमान पुत्र मुजम्मिल को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी ग्राम नाहल और आसपास के इलाकों के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पुलिस पर हमला केवल इस उद्देश्य से किया था कि कादिर को पुलिस हिरासत से छुड़ाया जा सके। गाजियाबाद पुलिस अब सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रगति पर है। Ghaziabad News

    Delhi Police: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता! 35 लाख की चोरी का आरोपी अकाउंटेंट किया गिरफ्तार