हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    London: स्थापना महीने की खुशी में ब्लाक लंदन की साध संगत ने गाया गुरुयश

    London News
    London News: स्थापना महीने की खुशी में ब्लाक लंदन की साध संगत ने गाया गुरुयश

    लंदन (सच कहूँ न्यूज)। London News: डेरा सच्चा सौदा के स्थापना महीने की खुशी में इंग्लैंड के ब्लाक लंदन की साध संगत द्वारा ब्लाक स्तरीय नामचर्चा कर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर बड़े ही उत्साह के साथ पहुंची बड़ी संख्या में साध संगत ने कविराज भाइयों के द्वारा गाए गए खुशी प्रथाए शब्द बाणी को एकाग्रचित होकर श्रवण किया।

    85 मैंबर कुलदीप इन्सां ने साध संगत को डेरा सच्चा सौदा के स्थापना महीने की ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर बधाई दी। साध संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के द्वारा मानवता भलाई के 168 कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों में इंग्लैंड की साध संगत की तरफ से बड़ा योगदान दिया जा रहा है। London News

    उन्होंने साध संगत से आह्वान किया कि आगे भी इसी तरह मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर सहयोग करें। उन्होंने साध संगत को सेवा, सुमिरन, परमार्थ के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने नामचर्चा में पहुंचने वाली साध संगत का आभार जताया। इस मौके पर 85 मैंबर मुकेश इन्सां, प्रेमी समिति 15 मैंबर सेवादार, एमएसजी आईटी विंग के सेवादार व साध संगत मौजूद थी। London News

    यह भी पढ़ें:– How to Improve Eyesight: उम्र बढ़ने पर आंखों की रोशनी जल्दी न हो कमजोर, इसके लिए अभी से खाना शुरू करे…