हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें एयरलाइन कंपनि...

    एयरलाइन कंपनियों ने की सस्ती टिकटों की बरसात

    Cheap, Flights, Airline Companies, Tickets, Announces, Monsoon, Scheme

    मानसून सीजन के तहत

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मानसून की दस्तक के साथ ही एयरलाइन कम्पनी ने मानसून सेल स्कीम की घोषणा कर दी है जिसमें कम्पनी 900 रुपए के अंदर हवाई सफर के आॅफर दे रही है। इसकी शुरूआत एयर विस्तारा और इंडिगों ने की।

    इंडिगों की स्कीम से आप 14 जून तक 39 घरेलू रूटों के लिए सस्ते टिकट बुक करा सकते है इस आॅफर के तहत टिकट बुक करने पर जुलाई से सितंबर के बीच यात्रा करनी होगी। कम्पनी ने कहा कि इस सेल में पहले आओ, पहले पाओं नीति के तहत टिकट दिए जाएंगे।

    मानसून सेल के तहत 849 रूपए मे टिकट आॅफर

    इंडिगों की इस आॅफर का लाभ मुबंई-गोवा,जम्मू-अमृतसर, दिल्ली-उदयपुर, अहमदाबाद-मुंबई, हैदराबाद-मुबंई जैसी छोटी यात्राओं पर मिल रहा है। इसके साथ एयर विस्तारा ने भी अपने ग्राहकों के लिए द ग्रेट मानसून सेल के तहत 849 रूपए मे टिकट आॅफर कर रही है। यह टिकट केवल इकॉनमी क्लास के लिए है जिसकी बुकिंग 13 से 17 जून तक करानी होगी।

    इस आॅफर के तहत 28 जून से 20 सितम्बर तक यात्रा करना अनिवार्य है। एयर विस्तारा 849 रूपए के आॅफर से जम्मू-श्रीनगर की यात्रा कराएगी। इसके साथ ही विस्तारा देश के अलग-अलग पर्यटन जगहों के लिए भी आॅफर दे रही है। जिसमें गोवा, कोच्ची, अमृतसर जैसी जगह शामिल है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।