हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    हिसार के गहन दीवान ने कनाडा में चमकाया नाम

    Hisar News
    Hisar News: बीएससी बायो में मेरिट आने पर स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र के साथ गहन दीवान।

    हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Hisar News: सेक्टर 13 निवासी गहन दीवान ने न केवल हिसार शहर या हरियाणा प्रदेश का, बल्कि भारत का नाम विदेश में भी चमकाया है। पूर्व पार्षद पंकज दीवान व शालू दीवान के पुत्र गहन दीवान ने कनाडा की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी आफ ब्रिटिश कोलंबिया से बीएससी बायो में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेते हुए मेरिट में स्थान पाया है। गहन को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से हजारों छात्रों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। Hisar News

    गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी आफ ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गहन दीवान इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हजारों छात्रों का नेतृत्व करने वाले छात्र संघ का चुनाव जीतकर वाइस प्रेसिडेंट बने थे। गहन ने यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए छात्र हितों के लिए अनेक मुद्दों को उठाते हुए उन्हें पूरा करवाने में भी सफलता पाई है। Hisar News

    गहन की माता शालू दीवान व पिता पंकज दीवान ने अपने बेटे की इस गौरवशाली उपलब्धि पर उसे बधाई देते हुए इसी तरह आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी हैं। माता-पिता ने बताया कि गहन अब आगे पीएचडी में प्रवेश ले रहा है। परिवार में खुशी का माहौल है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– एमएसपी को कानूनी रूप से लागू करे सरकार: चौ. राकेश टिकैत