हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पेशी को आया प...

    पेशी को आया पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त कोर्ट से हुआ फरार

    Firozabad News
    Firozabad News: पेशी को आया पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त कोर्ट से हुआ फरार

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: जिला कारागार से न्यायालय में पेशी को लाया गया पॉक्सो एक्ट का एक अभियुक्त बुधवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। जनपद जालौन निवासी अफरोज को शिकोहाबाद पुलिस ने 5 मई को पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार किया था। वह जिला कारागार में निरुद्ध था। Firozabad News

    बुधवार को उसे अन्य बंदियों के साथ जिला कारागार से न्यायालय पेशी के लिए गाड़ी द्वारा लाया गया था। सभी बंदियों को न्यायालय परिसर की हवालात में रखा गया। पेशी के बाद जब बंदियों की गिनती की गई, तो एक बंदी कम निकला। जांच में पता चला कि अफरोज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस ने हवालात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

    इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त जिला कारागार से न्यायालय पेशी को लाया गया था जो पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसमें मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– French Open: रूड को हराकर बोर्जेस ने किया फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर