हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध असलहा व ...

    अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    Kairana
    Kairana: अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana

    एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता जावेद उर्फ हाथी निवासी ग्राम इस्सापुर खुरगान बताया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: अनियंत्रित कार पलटी, चालक की मौत