हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Punjab firecr...

    Punjab firecracker factory blast: पंजाब के इस गांव की पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, मौके पर पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

    Punjab News
    Punjab firecracker factory blast: पंजाब के इस गांव की पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, मौके पर पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

    40 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका | Punjab News

    Punjab firecracker factory blast: लंबी (मेवा सिंह)। पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव सिंघेवाला से फरीदकोट कोटली रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने का समाचार है। गांव फरीदकोट कोटली में बीती देर रात एक पटाखा फैक्टरी में भयानक धमाका हो गया, जिससे पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 40 से 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। Punjab News

    घटना की सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा सरसा के सेवादार जगतार सिंह इन्सां 85 सदस्य, कुलवीर सिंह इन्सां कोटली, जग्गा सिंह इन्सां कोटली, चन्ना सिंह इन्सां और गुरजीत सिंह इन्सां सिंघवाला के अलावा ब्लॉक लंबी और डबवाली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्यों में लगे हुए हैं। ये सभी सेवादार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से किसी भी आपदा में दीन दुखियों की मदद करने पहुँच जाते हैं। फ़िलहाल शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे हुए हैं और बचाव एवं राहत कार्यों में जुट गए। घटना में कई लोगों के मरे होने की सूचना है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। Punjab News

    Trump Tariff: ”टैरिफ पर अमेरिकी अदालत का फैसला गलत व राजनीति से प्रेरित”, डोनाल्ड ट्रंप …