हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More

    Hanumangarh Town: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    Hanumangarh News
    Hanumangarh Town: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    32 विद्यार्थियों की प्रथम श्रेणी एवं 11 की द्वितीय श्रेणी

    Hanumangarh Town: हनुमानगढ़। टाउन स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में गुरुवार को समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की दो छात्राओं प्रार्थना और कोमल ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 9 विद्यार्थी शाहीन, नारायण, बनवारी, डिम्पल, जतिन, लोकेश, श्वेता, अनुराधा एवं घनश्याम तथा 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 4 विद्यार्थियों सहित कुल 15 मेधावी छात्रों को विद्यालय समिति की ओर से सम्मानित किया गया। Hanumangarh News

    सम्मान समारोह में समिति के संरक्षक कृष्ण शर्मा, जिला सह व्यवस्थापक परमजीत सिंह, संपर्क प्रमुख दीपक जांगिड़ एवं राजीव मिड्ढा ने विद्यार्थियों को पगड़ी व हार पहनाकर सम्मानित किया। कृष्ण शर्मा ने विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से 32 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 11 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

    उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य सहगामी गतिविधियों में भी सदैव अग्रणी रहा है। इस मौके पर कृष्ण चौधरी, अरविंद सुथार, सीताराम, प्रदीप शर्मा, कपिल शर्मा, प्रियंका अरोड़ा, पुष्पा चुघ, आशा नागपाल, राजीव सोलंकी, नीरज सोनी सहित अभिभावक मौजूद रहे। Hanumangarh News

    RBSE Board Result: राजस्थान सैकेंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित श्रीगंगानगर में महात्मा गांधी स्कूल की …