हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी द न्यू हाइट्स...

    द न्यू हाइट्स एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का समापन

    Kairana News
    Kairana News: द न्यू हाइट्स एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का समापन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: द न्यू हाइट्स एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। वहीं, कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। Kairana News

    कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित | Kairana News

    द न्यू हाइट्स एकेडमी में छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए स्काउट-गाइड का तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस दौरान छात्र-छात्राओं ने टीम बिल्डिंग गेम्स, प्राथमिक उपचार, नोड्स बांधना, आपदा प्रबंधन, देशभक्ति गीत, समूह संचालन तथा रात्रिकालीन कैम्पफायर आदि गतिविधियों में प्रतिभाग किया। बच्चों ने न सिर्फ आत्मनिर्भरता सीखी, बल्कि सामाजिक सेवा और अनुशासन की भावना भी आत्मसात की। कैंप का आयोजन स्काउट एंड गाइड शिक्षक श्वेता राठी और वरुण यादव की देखरेख में हुआ। Kairana News

    विद्यालय चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करना भी है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप-प्राचार्या तृप्ति सिंह, संजय त्यागी, माफिया सैफी, नेहा गोयल, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप, मुनेश और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।Kairana News

    यह भी पढ़ें:– एसडीएम निधि भारद्वाज ने कैराना पहुंचकर संभाला कार्यभार