हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More

    IPS Rachita Juyal: आईपीएस रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा

    Dehradun
    Dehradun: आईपीएस रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा

    निजी कारणों से दिया इस्तीफा, शासन लेगा अंतिम फैसला

    • लव लाइफ के कारण पहले भी चर्चा में आई हैं आईपीएस रचिता

    देहरादून (सच कहूँ न्यूज़)। IPS Rachita Juyal Resigns: अपनी लव स्टोरी के लिए काफी सुर्खियों में रह चुकी उत्तराखंड कैडर 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल एक बार फिर चर्चा में हैं। आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनके इस्तीफा पर अंतिम फैसला शासन को लेना है। Dehradun

    रचिता जुयाल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके इस्तीफा पर राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया जाएगा और इसके बाद फाइल भारत सरकार को भेजी जाएगी। रचिता अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सख्त कार्यप्रणाली और शांत स्वभाव के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने पिछले 10 साल में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। जैसा की उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह निजी बताई है इसलिए लोगों में उनकी निजी जिंदगी के बारे में जाने की उत्सुकता बढ़ गई है।

    रचिता जुयाल की लव लाइव | Dehradun

    रचिता जुयाल की लव लाइव यानी शादीशुदा जिंदगी की बात करें दो साल पहले रचिता अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में आईं थीं। रचिता ने फिल्ममेकर और फिल्म डायरेक्टर यशस्वी से शादी की है। यशस्वी छोटे और बड़े पर्दे के मशहूर कलाकार और डांसर राघव जुयाल के भाई हैं। यशस्वी के साथ रचिता की लव स्टोरी कोविड काल में शुरू हुई थी। कोविड की दूसरी लहर में यशस्वी पूरे जी-जान से समाजसेवा में लगे थे, जिसे देख रचिता काफी प्रभावित हुईं।

    रचिता भी उन दिनों एक एनजीओ के साथ लोगों की मदद के लिए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात यशस्वी से हुई थी। रचिता और यशस्वी दोनों को ही समाजसेवा में मन लगता था, जिसकी वजह से पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी कर ली। Dehradun

    रचिता के पिता भी पुलिस में रहे

    रचिता जुयाल के पिता भी पुलिस सेवा में रहे हैं। बचपन से पिता को पुलिस की वर्दी में देख उन्होंने भी पुलिस में जाने का फैसला किया। वर्ष 2015 में रचिता उत्तराखंड कैडर की आईपीएस बन गईं।