हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Gas cylinder Cheaper: गैस सिलेंडर 24 रुपए हुआ सस्ता, नई कीमतें आज से लागू

    Gas cylinder Price Today
    LPG cylinder Price

    Gas cylinder Cheaper: नई दिल्ली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एक जून को एलपीजी गैस सिलेंडरों के नवीनतम मूल्य जारी किए हैं। इस बार केवल वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कीमतों (Commercial cylinder cheaper) में परिवर्तन किया गया है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस के दाम पूर्ववत बने हुए हैं। Gas cylinder Price Today

    कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता | Gas cylinder Price Today

    19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 24 रुपये की कमी की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में यह सिलेंडर अब 1,723.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1,747.50 रुपये था।

    अन्य प्रमुख महानगरों में भी निम्नलिखित परिवर्तन हुए हैं:

    कोलकाता: 1,851.50 रुपये से घटकर 1,826 रुपये

    मुंबई: 1,699 रुपये से घटकर 1,674.50 रुपये

    चेन्नई: 1,906 रुपये से घटकर 1,881 रुपये

    घरेलू सिलेंडरों की कीमत स्थिर

    घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतिम बार इनकी दरों में 8 अप्रैल 2025 को ₹50 की वृद्धि की गई थी। वर्तमान में प्रमुख शहरों में इनकी दरें इस प्रकार हैं:

    दिल्ली: 853 रुपये

    कोलकाता: 879 रुपये

    मुंबई: 852.50 रुपये

    चेन्नई: 868.50 रुपये

    भारत अपनी एलपीजी आवश्यकताओं का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा विदेशों से आयात करता है। यही कारण है कि घरेलू कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की दरों के अनुसार निर्धारित होती हैं। हर माह की पहली तारीख को तेल कंपनियाँ समीक्षा कर नई दरें घोषित करती हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के अंतर्गत एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1 मार्च 2025 तक 10.33 करोड़ तक पहुँच चुकी है। देश में कुल सक्रिय घरेलू गैस उपभोक्ता 32.94 करोड़ हैं। Gas cylinder Price Today

    Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचता का क्या है भारत कनैक्शन? खोला सफलता का राज!