हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home कारोबार Banks Charges...

    Banks Charges Hike: बैंकिंग सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान, बढ़ेगा जेब पर बोझ

    Banking News
    Banks Charges Hike: बैंकिंग सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान, बढ़ेगा जेब पर बोझ

    1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने का किया ऐलान

    Banks Charges Hike: नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने आगामी 1 जुलाई से अपनी क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है। दोनों बैंकों ने अपने ग्राहकों को आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से इन परिवर्तनों की जानकारी दी है। Banking News

    एचडीएफसी बैंक के नए शुल्क

    1. ऑनलाइन गेमिंग पर शुल्क
    यदि कोई ग्राहक ड्रीम11, रम्मी कल्चर, एमपीएल या जंगली गेम्स जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर एक महीने में 10,000 रुपये से अधिक खर्च करता है, तो कुल खर्च पर 1% शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क अधिकतम 4,999 रुपये प्रति माह तक सीमित रहेगा। इसके साथ ही, ऐसे लेनदेन पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे।

    2. थर्ड पार्टी वॉलेट पर शुल्क
    यदि कोई ग्राहक पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज या ओला मनी जैसे डिजिटल वॉलेट में एक महीने में 10,000 रुपये से अधिक की राशि अपने एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से लोड करता है, तो पूरे लेनदेन पर 1% शुल्क लगेगा। इस पर भी अधिकतम सीमा 4,999 रुपये रखी गई है।

    3. यूटिलिटी भुगतान पर शुल्क
    यदि उपभोक्ता एक महीने में 50,000 रुपये से अधिक यूटिलिटी बिलों का भुगतान करता है, तो उस पर भी 1% शुल्क लगेगा। बीमा प्रीमियम का भुगतान इसमें शामिल नहीं होगा, अतः उस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

    4. अन्य प्रमुख बदलाव

    किराये, ईंधन, और शैक्षणिक भुगतान जैसे लेनदेन पर शुल्क की सीमा 4,999 रुपये प्रति लेनदेन तक तय की गई है।

    ईंधन पर 15,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 1% शुल्क लिया जाएगा।

    कॉलेज/स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट या मशीन के ज़रिए भुगतान करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

    ✦ आईसीआईसीआई बैंक के बदलाव | Banking News

    1. नकद, चेक जमा व डिमांड ड्राफ्ट शुल्क में परिवर्तन:
    अब इन सेवाओं पर 1,000 रुपये की राशि पर 2 रुपये शुल्क लिया जाएगा। न्यूनतम शुल्क 50 रुपये, और अधिकतम शुल्क 15,000 रुपये तय किया गया है। पहले यह शुल्क 10,000 रुपये तक 50 रुपये और उसके बाद 1,000 रुपये पर 5 रुपये था।

    2. एटीएम लेनदेन पर शुल्क:
    अन्य बैंकों के एटीएम से तीन निःशुल्क लेनदेन के बाद:

    वित्तीय लेनदेन पर 23 रुपये

    गैर-वित्तीय लेनदेन पर 8.50 रुपये
    (पहले वित्तीय लेनदेन पर शुल्क 21 रुपये था।)

    3. डेबिट कार्ड वार्षिक शुल्क:
    अब आईसीआईसीआई डेबिट कार्ड के लिए वार्षिक शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है।

    PBKS vs MI IPL 2025: क्वालीफायर-2 से पहले इस तेज गेंदबाज ने कर दिया ये बड़ा ऐलान!