हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Railway News: गोमती एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ा, यात्रियों में मचा हड़कंप

    Railway News
    Railway News: गोमती एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ा, यात्रियों में मचा हड़कंप

    Railway News:  फिरोजाबाद । दिल्ली से चलकर लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस पर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया। पथराव की घटना में डी-4 कोच की एक खिड़की का शीशा टूट गया। अचानक से हुए पथराव से खिड़की का शीशा गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने घटना से रेलवे प्रशासन को अवगत कराया। आरपीएफ पथराव की घटना की जांच में जुट गई है।

    Covid News: देशवासियों हो जाओ सावधान, कोरोना बन रहा काल, 32 लोगों की मौत, 4 हजार के करीब सक्रिय केस

    रविवार को दिल्ली से चलकर लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस के डी-4 कोच में सीट संख्या 73, 74 एवं 75 पर जनपद अलीगढ़ के रघुवीरपुरी निवासी अधिवक्ता देवेश गौतम का अलीगढ़ से लखनऊ के अपने परिवार के साथ जा रहे थे। ट्रेन मक्खनपुर और शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन मध्य थी कि तभी अचानक डी-4 कोच में खिड़की में तेज पत्थर लगने से तेज आवाज के साथ खिड़की का शीशा टूट गया। एक शीशा टूटने के साथ ही शीशा का एक हिस्सा ट्रेन में लगा रह गया। अचानक से पथराव की घटना में खिड़की के किनारे बैठे देवेश गौतम भौचक्के रह गए। शीशा टूटकर नीचे ट्रेक पर गिर पड़ा। उन्होंने तत्काल घटना से रेलवे प्रशासन को अवगत कराया। यात्री देवेश गौतम ने बताया कि ट्रेन में अधिक भीड़ थी, जिससे ट्रेन से बाहर आकर स्टेशन अधीक्षक, रेलवे पुलिस को जानकारी देना संभव नहीं था। इस बारे में आरपीएफ इंस्पेक्टर आनन्द कुमार का कहना है कि गोमती एक्सप्रेस पर पथराव जैसी घटना की जानकारी हमें नहीं मिली है। किसी भी यात्री ने इसकी जानकारी नहीं दी है।