हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में एक बार फिर से बदलने वाला है मौसम, तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

    Haryana-Punjab Weather Alert
    Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में एक बार फिर से बदलने वाला है मौसम, तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana-Punjab Weather Alert: आज 2 जून दोपहर से 5 जून तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में एक बार फिर से एक तूफान दस्तक देने वाला है जिससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की सम्भावना बताई जा रही है। राजस्थान के उतरी व उतरी पूर्वी राजस्थान व हरियाणा, पंजाब क्षेत्र में तेज आंधी की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी की गति तेज होगी।

    जिससे जान माल का भी नुकसान हो सकता है। अत: आमजन को सूचित किया जाता है कि मौसम खराब हो, उस समय खुले में ना रहे और पेड़ पौधों व कच्ची दिवारो के पास खड़े होने से बचें। कुछ स्थानों पर मेघ गर्ज़ना के साथ बिजली गिरने की सम्भावना है। अत: आंधी तूफान व बारिश के समय सुरक्षित रहे। Haryana-Punjab Weather Alert

    सिक्किम में भारी बारिश का कहर, लापता लोगों की तलाश स्थगित

    गंगटोक (एजेंसी)। सिक्किम में रविवार को लगातार बारिश हुई, जिससे तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया, जबकि इस सप्ताह की शुरूआत में हुई एक दुखद दुर्घटना के बाद नौ लापता लोगों की तलाश अभी भी स्थगित है। शुक्रवार को मंगन जिले के चुबोम्बु के पास 11 लोगों को ले जा रहा एक पर्यटक वाहन सड़क से उतरकर करीब 1,000 फीट नीचे तीस्ता नदी में जा गिरा। उस रात दो यात्रियों को बचा लिया गया, जबकि चालक सहित शेष नौ लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम देचू भूटिया ने शनिवार को पुष्टि की कि बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है, जिसमें आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान शामिल हैं। एसपी भूटिया ने मीडिया को बताया, “वाहन मलबे में फंसा हुआ है और उसे निकाला नहीं जा सका है। आस-पास कोई शव नहीं मिला है।” उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण अभियान में बाधा आ रही है। रात भर हुई भारी बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने से हालात और खराब हो गए हैं। Haryana-Punjab Weather Alert

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। अगले 24 घंटों के लिए ग्यालशिंग, नामची, सोरेंग, गंगटोक और पाकयोंग के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिला अधिकारियों ने पुष्टि की है कि लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से उत्तरी सिक्किम के थींग और चुंगथांग क्षेत्रों में कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। Haryana-Punjab Weather Alert

    यह भी पढ़ें:– एलआईसी की हो गई बल्ले-बल्ले, रच दिया इतिहास! इन कंपनियों को छोड़ा पीछे… जानिये कैसे