हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More

    Delhi Police Encounter: AATS को बड़ी सफलता: एनएफसी हमले का आरोपी आसिफ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    Hanumangarh Crime News
    सांकेतिक फोटो

    Delhi Police Encounter: नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस पर गोली चलाकर फरार होने की कोशिश कर रहे आसिफ नामक एक संदिग्ध अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी उस घटना से जुड़ी है, जिसमें न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के अंतर्गत एक हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला किया गया था। Delhi Police News

    घटना 27 मई की रात करीब साढ़े दस बजे की है, जब हेड कांस्टेबल पवन और करण, मुसाफिर मार्ग पर नियमित गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को देखा। पुलिस को पास आता देख एक युवक बाइक छोड़कर भाग गया, जबकि दूसरे को कांस्टेबल करण ने पकड़ने की कोशिश की। पकड़े गए युवक ने अचानक चाकू निकालकर करण की कलाई पर वार किया और मौके से फरार हो गया।

    बाद में जांच में पता चला कि संदिग्ध जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे, वह चोरी की बाइक थी, जिसके संबंध में पहले से ही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में मामला दर्ज था। इस घटना के बाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दोनों आरोपियों की पहचान में सफलता मिली। 30 मई को गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी राजा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी का नाम आसिफ बताया।

    आसिफ ने तीन गोलियां चलाकर पुलिस पर हमला कर दिया।

    इसके बाद 2 जून को इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान के नेतृत्व में एएटीएस की टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक अभियान चलाया। जब पुलिस ने आसिफ को रुकने का संकेत दिया, तो उसने तीन गोलियां चलाकर पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आसिफ के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के समय आसिफ चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चला रहा था, जो लाजपत नगर थाने में दर्ज एक चोरी के मामले से संबंधित थी।

    आसिफ की आपराधिक पृष्ठभूमि गंभीर रही है। 24 वर्षीय यह युवक दिल्ली के जैतपुर इलाके का निवासी है और नशे की लत का शिकार है। उसके विरुद्ध पहले से लूटपाट, झपटमारी, वाहन चोरी और अवैध हथियारों से जुड़े कुल 9 मामले दर्ज हैं। नवंबर 2023 में वह गिरफ्तार हुआ था और 14 मई 2025 को जमानत पर रिहा हुआ था। फिलहाल वह हत्या के प्रयास और वाहन चोरी के कई मामलों में वांछित था। आसिफ को प्राथमिक उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच जैतपुर थाने में एक नया मामला भी दर्ज किया गया है, और पुलिस उसकी अन्य अपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है। Delhi Police News

    Pakistan confession: ‘ऑपरेशन सिंदूर’: पाकिस्तान और पीओके में भारत की सैन्य कार्रवाई से मचा हड़कंप!