हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश Garlic Benefi...

    Garlic Benefits: इन रोगियों के लिए वरदान है लहसुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

    Garlic Benefits
    Garlic Benefits: इन रोगियों के लिए वरदान है लहसुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

    Garlic Benefits: लहसुन का प्रयोग घरेलू मसालों की तरह किया जाता है। हालांकि, कई लोग इसे खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि इसके खाने के बाद सांसों से दुर्गंध आती है। मुख्य रूप से जब आप कच्चा लहसुन खाते हैं, तो इससे दुर्गंध आती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

    RBI News: आरबीआई ने बताया वो कौन से नोट हैं जिन्हें छापना बंद किया, जानें…

    लहसुन से ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल | Garlic Benefits

    लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत काफी ज्यादा रहती है। इस स्थिति में उनके लिए लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि लहसुन हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप प्रतिदिन लगभग चार लहसुन की कलियां खाते हैं, तो इससे काफी हद तक आपकी परेशानी कम हो सकती है।

    दिल को स्वस्थ रखे लहसुन

    लहसुन का सेवन करने से हार्ट हेल्थ को काफी बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, लहसुन की कलियों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का गुण होता है। यह रक्त वाहिकाओं में पैदा होने वाली रुकावट को दूर कर सकता है। अगर आप रोजाना लहसुन खाते हैं, तो इससे काफी हद तक हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकता है।

    इम्यूनिटी होगी बूस्ट

    लहसुन हमारे शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकता है। यह फ्री रेडिकल्स डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही लहसुन में जिंक और विटामिन सी भी होता है, जो संक्रमण से लड़ने और प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद कर सकता है।