हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश Punjab: पंजाब...

    Punjab: पंजाब के 85 मैंबर जगसीर सिंह इन्सां के इकलौते पुत्र का निधन

    Sri Muktsar Sahib News
    Punjab: पंजाब के 85 मैंबर जगसीर सिंह इन्सां के इकलौते पुत्र का निधन

    मंडी किलियांवाली/लंबी (सच कहूँ/मेवा सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के अनथक सेवादार पंजाब के 85 मैंबर जगसीर सिंह इन्सां को उस समय भारी सदमा पहुंचा जब उनके इकलौते पुत्र फिल्म प्रोड्यूसर नवदीप सिंह चिट्टी परिवार को सदा के लिए बिछौड़ा दे गए। वह कुछ दिनों से बीमार थे और परिवार द्वारा उनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में करवाया गया, परंतु वह अपनी स्वांसों रुपी पूंजी को पूरा करते हुए कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उनका अंतिम संस्कार बाद दोपहर मंडी किलियांवाली के श्मशाट घाट में किया गया। Sri Muktsar Sahib News

    इस दुखद घड़ी में सचखंडवासी नवदीप सिंह चिट्टी के पिता 85 मैंबर जगसीर सिंह इन्सां, माता जसपाल कौर इन्सां और समूह परिवार के साथ ब्लॉक लंबी, शहर व ब्लॉक डबवाली, ब्लॉक बठिंडा, बांडी, मलोट, गिद्दड़बाहा और ब्लॉक श्री मुक्तसर साहिब के जिम्मेवारों और समूह साध-संगत ने दुख व्यक्त किया।

    परिवार के साथ दुख सांझा करने वाले अन्य जिम्मेवारों में सेवादार भाई कुलवंत सिंह इन्सां, 58 मैंबरों में हरचरण सिंह इन्सां, गुरदेव सिंह इन्सां, रवि इन्सां, रिटा. इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह इन्सां, चमकौर सिंह इन्सां, बलराज सिंह इन्सां, राहुल इन्सां, हरपाल इन्सां, सुल्लखन सिंह इन्सां, अमनदीप सिंह इन्सां, गुरप्रीत सिंह इन्सां, जगवीर सिंह इन्सां, ब्लॉक कबरवाला के प्रेमी सेवक नीलकंठ इन्सां, सभी ब्लॉकों के गांवों के प्रेमी सेवक, गांवों की कमेटियों के 15 मैंबर, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फयर फोर्स कमेटी के सदस्य, एमएसजी आईटी विंग के सेवादार और क्षेत्र के गणमान्य लोग और शहरवासी शामिल थे। Sri Muktsar Sahib News

    Australia: वातावरण को हरा-भरा रखने को एडिलेड की साध संगत ने दिखाया उत्साह