हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश सरसा के इस गा...

    सरसा के इस गाँव में लगी आदर्श आचार संहिता, जानें क्या है कारण?

    Sirsa News
    सरसा के इस गाँव में लगी आदर्श आचार संहिता, जानें क्या है कारण?

    कालांवाली नगरपालिका चुनाव को लेकर शिलान्यास व उद्घाटन पर रहेगी पाबंदी

    Kalanwali Municipality elections: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कालांवाली नगरपालिका के चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना करें। इसके अलावा चुनाव संपन्न होने तक कोई भी नई योजना लागू नहीं की जा सकती है और न ही किसी फंड से संबंधित क्षेत्र के लिए राशि मंजूर की जा सकती है। इसके अलावा इस दौरान कोई शिलान्यास या उद्घाटन भी नगरपालिका क्षेत्र में नहीं किया जाएगा। Sirsa News

    उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना को गंभीरता से लिया जाएगा। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अध्यक्ष और सभी वार्डों के सदस्यों के लिए 29 जून को चुनाव करवाया जाएगा। नामांकन पत्र 10 जून से 16 जून तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 11 और 15 जून को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन दाखिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए नामांकन एसडीएम कार्यालय कालांवाली में लिए जाएंगे।

    नामांकन पत्रों की जांच 17 जून को सुबह 11.30 बजे से होगी

    इसी प्रकार सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 1 से 8 तक के लिए तहसील कार्यालय कालांवाली व वार्ड 9 से 16 के सदस्य पद के लिए नामांकन तहसील कार्यालय में स्थित ई दिशा केंद्र में भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 जून को सुबह 11.30 बजे से होगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 18 जून को अपराह्न 3 बजे तक है। उसी दिन अपराह्न 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि मतदान 29 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। री-पोल न होने की स्थिति में मतगणना का कार्य 30 जून को प्रात: 8 बजे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में करवाया जाएगा। यदि री-पोल हुआ तो मतगणना 02 जुलाई को होगी। Sirsa News

    Sirsa Weather: चोपटा में बारिश, फसलों को मिली संजीवनी