“मीरापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन”

Mirapur News
Mirapur News "मीरापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन"

मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) भारतीय जनता पार्टी मीरापुर के मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वा जन्मदिन सैनी शिव मंदिर में उत्साह के साथ मनाया गया तथा केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की गई।
मीरापुर के सैनी शिव मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वा जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने इनके चित्र पर तिलक किया तथा केक काटकर इनके दीर्घायु होने की कामना की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र रस्तौगी ने कहा कि योगी जी ने अपने जीवन को प्रदेश व देश की राजनीति को समर्पित कर दिया है। इनकी नीतियों के चलते प्रदेश आर्थिक संकटो से उभर गया और उत्तर प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रमुख कार्य राम मंदिर का निर्माण व उसकी साज सज्जा के लिए योगी जी रात दिन प्रयासरत है। भाजपा नेता प्रदुमन शर्मा ने कहा कि योगी जी के राज में पूरा प्रदेश सुरक्षित है। चारो ओर विकास की गंगा बह रही है। युवाओं को भरपूर रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। इन्होने योगी जी के लिए प्रार्थना की की ये स्वस्थ रहते हुए शतायु प्राप्त करें। इस अवसर पर मोहन सैनी, विनय वैद्य, दिनेश सैनी, इन्द्र सिंह कश्यप, अजीत तितोरिया, अभिषेक गर्ग, प्रतीक सैनी, रूप सिंह सेनी, प्रेम चंद, वरूण कपासिया, विकास कौशिक, अशोक सैनी, प्रतीक देव वत्स, असीम शर्मा, प्रदीप चोधरी आदि मोजूद रहे।