हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    Drugs smuggler arrested: दस ग्राम हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

    New Delhi News
    सांकेतिक फोटो

    नोहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दिया कार्रवाई को अंजाम

    Drugs smuggler arrested: हनुमानगढ़। नोहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक तस्कर के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण की तफ्तीश फेफाना थाना पुलिस के सुपुर्द की गई है। पुलिस के अनुसार नोहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई रमेश पन्नू के नेतृत्व में गठित टीम शाम को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

    पुलिस टीम नोहर कस्बे में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर गश्त करता हुआ वीआईपी कॉलोनी, वार्ड 28, कस्बा नोहर में पहुंची तो एक युवक पुलिस वाहन व पुलिस पार्टी को देख कर गली में इधर-उधर छुपने का प्रयास करने लगा। युवक के पास कोई संदिग्ध वस्तु होने की सम्भावना होने पर पुलिस टीम ने युवक को काबू कर नाम-पता पूछा तो उसकी पहचान राजेन्द्र (28) पुत्र सत्यनारायण निवासी वीआईपी कॉलोनी, वार्ड 28, नोहर के रूप में हुई। पुलिस पार्टी को देखकर छुपने का कारण पूछा तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी के दौरान युवक के पहनी कैपरी की जेब में काले रंग की पॉलीथिन थैली मिली।

    थैली को जेब से बाहर निकालकर चैक किया तो उसमें 10 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) भरी हुई थी। मादक पदार्थ हेरोइन अपने कब्जे में रखने संबंधी लाइसेंस/परमिट नहीं होने पर पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मौके से राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। राजेन्द्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर अनुसंधान फेफाना पुलिस थाना प्रभारी एसआई नरेन्द्र कुमार के सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई रमेश पन्नू, हैड कांस्टेबल मुख्तयार सिंह, कांस्टेबल रणधीर, जगदीश व कुलदीप शामिल रहे। Hanumangarh News

    कार्यस्थल से घर लौट रहे प्रौढ़ पर हमला