हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश Haryana Lado ...

    Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को कब मिलेंगे 2100 रुपये, मंत्री ने बता दिया…जानिये

    Haryana Lado Lakshmi Yojana
    Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को कब मिलेंगे 2100 रुपये, मंत्री ने बता दिया...जानिये

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि उनका विभाग सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हर वर्ग को आगे लेकर बढ़ रहा है। जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न वर्गो के 24 लाख लोगों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन दी जा रही है। जिनमें सबसे अधिक बुजुर्गो को तीन हजार रुपए की पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को सम्मान भत्ते की शुरूआत मुख्यमंत्री जल्द ही एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर करेंगे। Haryana Lado Lakshmi Yojana

    मंत्री कृष्ण बेदी ने भिवानी में पहुंचकर एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ देने के लिए तत्पर है। आज 60 वर्ष की आयु पूरा होने से पहले बुजुर्गो के घर जाकर उनकी पेंशन बना रही है, जबकि इससे पूर्व के कांग्रेस कार्यकाल में बुजुर्गो को पेंशन के लिए धरने-प्रदर्शन करने पड़ते थे। दिव्यांगों का आरक्षण बढ़ाकर तीन से चार प्रतिशत भी किया गया है।

    उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे का कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा। क्योंकि कांग्रेस नेता विहीन, मुद्दा विहीन, कमजोर व लाचार पार्टी है। जो हरियाणा प्रदेश में 37 विधायक होने के बावजूद भी अब तक अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी सैनिकों का सम्मान करने से पीछे हटने के साथ ही राष्टीय सुरक्षा के मुद्दों पर विदेशी पार्टियों के पक्ष में बोलते है।हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा 30 जून तक जिला अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बुलबुले की तरह है, जो जल्दी फूट जाएगी। Haryana Lado Lakshmi Yojana

    क्या है हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना?

    लाड़ों लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं के लिए एक जनकल्याणकारी योजना हैं, ये योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर बनाई गई हैं, इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद प्रदान करना हैं। हरियाणा राज्य की महिलाएं इस योजना के तहत आॅनलाइन आवेदन कर सकती हैं, हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई हैं, जैसे ही यह शुरू हो जाएगी, योग्य महिलाएं राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट में आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

    लाड़ो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य | Haryana

    दरअसल इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त करना हैं, इस योजना से महिलाओं में आर्थिक स्वतंत्रता को बढावा मिलेगा और वे अपने परिवार में आर्थिक योगदान करने में सक्षम बनेंगी।

    लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ

    लाड़ों लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें, यह योजना विशेष रुप से उन महिलाओं के लिए हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास रहने-खाने के पर्याप्त साधन नहीं हैं। इस योजना से महिलाए अपने परिवार में आर्थिक सहयोग कर पाएंगी और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा, इसके अलावा, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, जिससे उन्हे समाज में सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।

    लाड़ों लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए आयु सीमा | Haryana

    इस योजना का लाभ 18 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा, तो आइए जानते हैं कि आवेदन के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और इस योजना का लाभ लेने के लिए कैसे अप्लाई करें।

    लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए पात्रता:-

    • आवेदक हरियाणा राज्य की महिला होनी चाहिए।
    • महिला की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
    • बीपीएल कार्ड धारक महिलाएं ही पात्र हैं।
    • घर में कोई आयकरदाता या वेतनभोगी नहीं होना चाहिए।
    • तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी पात्र हैं।

    यह भी पढ़ें:– Drug Smuggler Arrested: रेलवे क्रॉसिंग के पास से अवैध नशीला पदार्थ की तस्करी करते अंतरराज्यीय नशा तस्करो को हरियाणा एनसीबी की सिरसा यूनिट ने किया काबू