हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ईदगाह का निरी...

    ईदगाह का निरीक्षण करके परखी व्यवस्था, दिए निर्देश

    Kairana News
    Kairana News: ईदगाह का निरीक्षण करके परखी व्यवस्था, दिए निर्देश

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ईद-उल-अजहा पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत एसडीएम व सीओ ने ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को ईद-उल-अजहा की नमाज के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कल शनिवार को नगर एवं क्षेत्र में मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सजग नजर आ रहा है। Kairana News

    इसी के मद्देनजर शुक्रवार को एसडीएम निधि भारद्वाज व सीओ श्यामसिंह कस्बे के ईदगाह मैदान पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ईद-उल-अजहा के पर्व को लेकर नगरपालिका की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की जांच की। अफसरों ने आसपास के लोगों से भी बातचीत की। साथ ही, पालिका प्रशासन को पेयजलापूर्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, स्थानीय लोगो ने सीओ से मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को कब मिलेंगे 2100 रुपये, मंत्री ने बता दिया…जानिये