हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कांग्रेस उम्म...

    कांग्रेस उम्मीदवार आशु को विजिलेंस का समन, पेश होने से किया इनकार

    Ludhiana News
    Ludhiana News: कांग्रेस उम्मीदवार आशु को विजिलेंस का समन, पेश होने से किया इनकार

    आशु ने जताई आपत्ति, कहा सरकार प्रचार बिगाड़ने की कोशिश में

    • धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) की लुधियाना इकाई ने कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु को धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे बुलाया था। हालांकि आशु ने समन को खारिज करते हुए पेश होने से इंकार कर दिया है। Ludhiana News

    आशु ने आरोप लगाया कि यह समन उनकी चुनावी मुहिम को बाधित करने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी को हार का अहसास हो गया है, इसलिए वह मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। यह वही तरीका है जो पहले खाद्यान्न निविदा घोटाले में इस्तेमाल किया गया था। आशु ने बताया कि यह समन उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा 4 जून की रात लगभग 9 बजे जारी किया गया, जब वे घर पर मौजूद नहीं थे। उनके परिजनों ने अधिकारियों को सूचित कर दिया था कि वे चुनावी कार्य में व्यस्त हैं और 19 जून के बाद ही उपस्थित हो सकेंगे।

    यह मामला न्यू हायर सेकेंडरी स्कूल, सराभा नगर से जुड़ा है, जहां डिवीजन नंबर 5 पुलिस स्टेशन में 8 जनवरी को दर्ज एफआईआर में स्कूल प्रबंधन पर लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट से प्राप्त जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने और लगभग 2,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। यह शिकायत राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा द्वारा उठाई गई थी।

    आप में हार, हताशा के लक्षण दिख रहे हैं: राजा वडिंग

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज लुधियाना विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण आशु को उनके चुनाव प्रचार के बीच में सतर्कता ब्यूरो द्वारा समन किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पार्टी इस सरकार द्वारा की गयी किसी भी गलती को न तो भूलेगी और न ही माफ करेगी। राजा वडिंग ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय आशु को समन करना केवल यह दशार्ता है कि आप ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और अब वह हताशा में काम कर रही है। Ludhiana News

    आशु ने जनता की सहानुभूति के लिए रचा नाटक: नील गर्ग

    आम आदमी पार्टी (आप) के नेता नील गर्ग ने शुक्रवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु पर जनता को गुमराह करने और सहानुभूति हासिल करने के लिए साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आशु ने जानबूझकर विजिलेंस नोटिस का ड्रामा रचा ताकि चुनाव से पहले जनता की भावनाओं को भड़काया जा सके।

    नील गर्ग ने आरोप लगाया कि भारत भूषण आशु पर हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप हैं और वह अब इन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, लुधियाना की जनता ने उन्हें पहले ही नकार दिया है। विधायक और मंत्री रहते हुए उनके अहंकारी रवैये को लोग भूले नहीं हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के बड़े नेता जैसे सुखजिंदर रंधावा, राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा ने भी इस चुनाव से दूरी बना ली है। Ludhiana News

    लापरवाही बरतने पर सतर्कता विभाग का एसएसपी निलंबित

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को सतर्कता विभाग, लुधियाना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगतप्रीत सिंह को गंभीर कदाचार और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई पंजाब सिविल सेवा (दंड और अपील) नियम, 1970 की धारा 4(1)(ए) के तहत की गई है। आदेश के अनुसार निलंबन की अवधि में जगतप्रीत सिंह का मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, पंजाब, चंडीगढ़ के कार्यालय में रहेगा।

    वह सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस अवधि में उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। सूत्रों के अनुसार यह निलंबन लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को पूछताछ के लिए समन भेजे जाने की पृष्ठभूमि में हुआ है। माना जा रहा है कि एसएसपी की भूमिका इस मामले में सवालों के घेरे में थी, जिसके चलते सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– CM Flying Raid: भिवानी में सीएम फ़्लाइंग ने नप में की छापेमारी