हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा युवक से ठगी क...

    युवक से ठगी करने के आरोपी को राजस्थान से किया काबू

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    रतिया (सच कहूँ न्यूज़)। Ratia News: रतिया पुलिस ने ऑनलाइन पैसे कमाने का लालच देकर एक युवक से हजारों रुपये ठगने के आरोपी को राजस्थन के जैसलमेर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान हदमाना राम पुत्र सोना राम निवासी जिला जैसलमेर के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस कस्टडी में शामिल तफ्तीश किया गया। पूछताछ बाद पुलिस जमानत पर रिहा किया। Ratia News

    थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 30 जनवरी 2025 को गांव लुठेरा निवासी सुखविन्द्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 26 जनवरी को उसके पास टेलीग्राम आईडी से लिंक आया था। जैसे ही उसने इस लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 7 हजार रुपये निकल गए। युवक ने कहा कि इस आईडी से पहले भी उसके पास ऑनलाइन पैसे कमाने और आॅनलाइन काम करने के लिए मैसेज आए थे।

    जब लिंक पर क्लिक होने से कटे पैसों बारे उसने मैसेज करके पूछा और पैसे वापस मांगे तो उसके पैसे नहीं लौटाए गए। युवक का आरोप है कि अज्ञात ठगों ने उससे फ्रॉड कर 7 हजार रुपये हड़प लिए हैं। इस मामले में थाना सदर रतिया पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने आरोपी बारे अहम सुराग जुटाते हुए उसे राजस्थान के जैसलमेर से काबू कर शामिल तफ्तीश कर पूछताछ की। मामले मे तफ्तीश जारी है। Ratia News

    यह भी पढ़ें:– प्रकाश चौक से गौरीशंकर मंदिर रोड पर बनाई जा रही है अवैध कालोनियां, नगर निगम व टीसीपी विभाग नींद मे