हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Colombia: कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रैली में एक किशोर ने मारी गोली, गिरफ्तार

    Colombia News
    Colombia: कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रैली में एक किशोर ने मारी गोली, गिरफ्तार

    Miguel Uribe Shot at Rally: बोगोटा। कोलंबिया में 2026 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सीनेटर मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe) पर एक जनसभा के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना राजधानी बोगोटा के फोंटिबोन क्षेत्र के एक सार्वजनिक पार्क में हुई, जहां उरीबे अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उनकी पीठ में गोली मार दी। स्थानीय अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की है। Colombia News

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाषण के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी और सभा में अफरा-तफरी मच गई। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलीबारी के बीच सीनेटर घायल अवस्था में एक सफेद कार के बोनट पर झुके हुए हैं और उनके आसपास लोग मदद के लिए दौड़ रहे हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि उरीबे को गर्दन या सिर में गोली लगी है। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया जांच जारी है

    इस हमले को लेकर कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि एक 15 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है कि क्या हमले में और लोग शामिल थे। मंत्री ने घायल सीनेटर से मिलने अस्पताल का दौरा भी किया। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक हिंसा किसी भी रूप में अस्वीकार्य है। उन्होंने सीनेटर उरीबे के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और मामले की गहराई से जांच कराने की बात कही।

    सीनेटर मिगुएल उरीबे कोलंबिया की राजनीति में एक प्रमुख नाम हैं। वे डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी से जुड़े हैं और एक प्रभावशाली परिवार से आते हैं। उनकी मां, प्रसिद्ध पत्रकार डायना टर्बे, 1990 में एक अपहरण के दौरान मारी गई थीं, जिसकी जिम्मेदारी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोह पर मानी जाती है। उरीबे पर हुआ यह हमला कोलंबिया में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक घटनाओं की एक और कड़ी है। देश वर्षों से उग्रवादी संगठनों, अर्धसैनिक बलों और आपराधिक गिरोहों के बीच संघर्ष की मार झेलता आ रहा है। Colombia News