हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश Sonam Raghuva...

    Sonam Raghuvanshi News Update: सोनम रघुवंशी मामले में आई एक और बड़ी अपडेट!

    Sonam Raghuvanshi News
    Sonam Raghuvanshi News Update: सोनम रघुवंशी मामले में आई एक और बड़ी अपडेट!

    राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग ले गई मेघालय पुलिस

    Sonam Raghuvanshi News Update: पटना। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने सोमवार की देर रात शिलॉन्ग रवाना किया। पुलिस सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बिहार के बक्सर होते हुए पटना लेकर पहुंची, जहां उसे फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया। थाने के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि सोनम नामक महिला को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे आगे भेजा जाएगा। सोनम के साथ पुलिस के 4-5 अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल भी मौजूद हैं। Sonam Raghuvanshi News

    फुलवारी शरीफ थाना परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस शिलॉन्ग ले जा रही है। इससे पहले गाजीपुर कोर्ट ने उसे तीन दिन की रिमांड पर सौंपा था। इसी मामले में सोमवार को तीन अन्य संदिग्ध – राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत – को भी गिरफ्तार किया गया। इन तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद मेघालय पुलिस को सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया। चौथा आरोपी आनंद कुर्मी को मध्यप्रदेश के बीना से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर फ्लाइट से शिलॉन्ग भेजे जाने की तैयारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 20 मई को विवाह के बाद हनीमून पर निकले थे। 23 मई को दोनों मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र से लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव एक खाई में बरामद हुआ, जबकि सोनम की तलाश जारी थी। घटनाक्रम ने नाटकीय मोड़ उस समय लिया जब 8 और 9 जून की रात सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर पहुंची और अपने परिजनों से संपर्क कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

    इस पूरी कार्रवाई को लेकर मेघालय के मुख्यमंत्री ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रदेश पुलिस की सराहना करते हुए सोनम और तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। मामला अब न्यायिक प्रक्रिया की ओर बढ़ रहा है, जबकि पुलिस हत्या की साजिश और उससे जुड़े पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। Sonam Raghuvanshi News

    Los Angeles Violence: लॉस एंजिल्‍स में हिंसा को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी ने लिया ये बड़ा …