हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    रतिया की साध-संगत ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए चुग्गा-दाना व पानी की व्यवस्था की

    Ratia News
    Ratia News: रतिया की साध-संगत ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए चुग्गा-दाना व पानी की व्यवस्था की

    रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। Birds Nurturing Campaign: डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक रतिया की साध -संगत ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए एवं चुग्गा-दाना के लिए पेड़ों पर परिंडे बांधे गए। डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक रतिया की ओर से स्कोरे उपलब्ध करवाए गए। इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है. इंसान के साथ साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. जानवर भूख प्यास से दम न तोड़ें, इसके  लिए डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए 168 मानवता भलाई के कार्यों में से 37 वां कार्य पक्षियोंद्वार मुहिम के तहत तहसील कार्यालय, कोर्ट परिसर,बस स्टैंड, सामुदायिक केन्द्र, रामबाग सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास पेड़ों पर परिंडे बांधे। Ratia News

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सदस्यों ने पक्षियों के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करने का भी प्रण लिया। डेरा सच्चा सौदा के 15 मैंबर प्यारेलाल इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को शीतल जल व दाना मिल सके, इस उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में परिंडे बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। Ratia News

    वही ब्लॉक 85 मैंबर अशोक मदान इन्सां ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नियमित रूप दाना-पानी की व्यवस्था करने के प्रण के साथ परिंडे लगाना चाहता है तो उसे नि:शुल्क परिंडे वितरित किए जाएंगे। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सदस्य मास्टर काहन सिंह ने कहा कि पक्षियों के लिए परिंडे लगाना एक अच्छी बात है, खासकर गर्मियों में जब पानी की कमी होती है। परिंडे पक्षियों को पानी और दाना उपलब्ध कराते हैं। आप अपने घर की छत, बालकनी या बगीचे में परिंडे लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:– Electricity News: गर्मी के साथ बढ़ रही बिजली खपत, पिछले सात दिन में जिले में खपत हुई 3 करोड़ 85 लाख यूनिट बिजली