हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसान की हत्य...

    किसान की हत्या के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

    Kairana News
    Kairana News: किसान की हत्या के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दो दिन पूर्व खेत पर हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि नामजद दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। विगत सोमवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी किसान देवेंद्र उर्फ देवी की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने खेत में चारपाई पर बैठा था।

    मामले की सूचना पर एएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी कैराना पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए थे। घटना के खुलासे को एसओजी व सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी। मृतक के पुत्र सुनील ने यूसुफ निवासी मोहल्ला रोड की जोहड़ी शामली, तनवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान, मोहम्मद मौमीन निवासी मोहल्ला आलकलां व भूरा निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द कस्बा कैराना के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। Kairana News

    घटना में नामजद कराया गया हत्यारोपी तनवीर कुरैशी कस्बे के कांधला रोड पर संचालित मीट प्लांट का प्रबंधक है। बुधवार को पुलिस ने घटना में नामजद कराए गए मौमीन व भूरा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जबकि दो नामजद आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रोपर्टी विवाद के चलते किसान की हत्या की गई है। घटना में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– झूठ का आवरण दूर करने वाला तेजस्वी सूर्य है सच कहूँ – अश्वनी तोमर