हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    IMD weather alert today: खुशखबरी! पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर आईएमडी ने किया ये बड़ा ऐलान!

    IMD Weather News
    IMD weather alert today: खुशखबरी! पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर आईएमडी ने किया ये बड़ा ऐलान!

    IMD weather alert today: नई दिल्ली। उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से जारी झुलसाने वाली गर्मी से अब राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ-साथ कई राज्यों में बादल छाने, ठंडी हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। IMD Weather News

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 15 जून को तापमान थोड़ा और कम होकर अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के पास पहुंच सकता है। इस दिन गरज-चमक के साथ वर्षा होने की भी संभावना है, जिससे आम जनजीवन को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

    फिलहाल दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास | IMD Weather News

    दिल्ली में फिलहाल तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, लेकिन आईएमडी के मुताबिक 15 से 16 जून के बीच करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि 16 और 17 जून को उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत और मौसम में ताजगी का अहसास होगा।

    हालांकि राहत के संकेतों के साथ-साथ विभाग ने कई स्थानों के लिए चेतावनियाँ भी जारी की हैं। पंजाब और हरियाणा के लिए अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सप्ताहभर के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। राजस्थान में भी शुक्रवार को रेड अलर्ट घोषित किया गया था।

    आईएमडी ने नागरिकों को सावधानी बरतने, दोपहर के समय घर के भीतर रहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, और मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी है, ताकि गर्मी और बदलते मौसम से उत्पन्न जोखिमों से बचा जा सके। IMD Weather News

    Karisma Kapoor’s ex-husband Dies: करिश्मा कपूर के पूर्व पति एवं प्रसिद्ध व्यवसायी संजय कपूर का निधन,…